फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सपा नेता को पहले गोली मारी फिर काटा गुप्तांग

सपा नेता को पहले गोली मारी फिर काटा गुप्तांग

Thu, 03 May 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
सपा नेता को पहले गोली मारी फिर काटा गुप्तांग
रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के दीनपुर में मंगलवार की रात हुई दोहरे हत्याकांड में हमलावरों ने सपा नेता पर्वत सिंह यादव को गोली मारने के बाद उसका गुप्तांग भी काट दिया था। हमलावर किसी भी कीमत पर सपा नेता को जिंदा नहीं छोडना चाहते थे। हमलावरों ने पहले उनके बचाव में आए होमगार्ड के जवान को गोली मार दी।
विज्ञापन

पुलिस इस घटना को दो साल पहले हुई एक वारदात से जोड़कर चल रही है। इस वजह से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। मंगलवार की रात में आठ दस हमलावरों ने पर्वत सिंह यादव पर हमला कर दिया। गांव की सड़क पर हमलावरों ने ट्रैक्टर लगाकर कार को रोक लिया। कार में सवार होमगार्ड का जवान उमराव सिंह बाहर निकलकर आया और फिर उसने ट्रैक्टर को कार के आगे खड़ा करने पर विरोध जताया। इसी बात को लेकर हमलावरों ने पहले होमगार्ड पर गोलियां बरसा दीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक होमगार्ड को पहली गोली सिर पर लगी जबकि दूसरी गोली हाथ पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगते ही बचने के लिए सपा नेता ने खेत में भागने की कोशिश की, जिस पर हमलावरों ने उसे खेत में जाकर पकड़ लिया। दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने उसे खंडहर के पीछे ले जाकर दो गोली मारीं। एक गोली पेट में लगी जबकि दूसरी गोली सिर में लगी। सिर में लगी गोली पार हो गई। रिपोर्ट के अनुसार हमलावरों ने सपा नेता का गुप्तांग भी काट लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग के आसपास जले हुए के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन


--------------------------------------------------------
मौत के मुंह से निकल भागा हरपाल, बची जान
रामपुर। मंगलवार की रात सपा नेता के साथ कार में चकरपुर निवासी हरपाल सिंह भी साथ में थे। हमलावरों ने जब कार रोकी और फिर होमगार्ड को गोली मारी तो हरपाल कार के दूसरे साइड के गेट को खोलकर उत्तर की दिशा की ओर भाग खड़ा हुआ। वह खेत-खेत भागता हुआ अंधेरे का फायदा उठाकर दूर निकल गया और किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed