फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मनरेगा कार्य में लगी महिला की करंट से मौत

मनरेगा कार्य में लगी महिला की करंट से मौत

Tue, 05 Sep 2017 10:20 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा कार्य में लगी  महिला की करंट से मौत
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में सोमवार करीब चार बजे मनरेगा में काम करने वाली महिला की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक मिट्टी तेल पंप से शारबो के बीच मनरेगा के तहत रास्ते का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य में लगी ग्राम पंचायत खवांगी की शारदा देवी (27) अचानक एचटी लाइनों से स्पार्क होने पर गिर गई। महिला को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी किन्नौर गुरदेव शर्मा ने बताया कि घटना स्थल पर एचटी लाइनों में हुई स्पार्किंग की वजह से महिला के अलावा एक छोटा पक्षी भी गिर पड़ा था। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण बिजली करंट माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड के एक्सईएन रिकांगपिओ अजीत नेगी ने कहा कि जिस जगह पर मनरेगा का काम चल रहा था वहां बिजली के लाइनों की हल्की लीकेज हो सकती है। हो सकता है कि एचटी लाइनों से करंट पास हुआ और महिला की उसकी चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed