फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाला ईनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाला ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाला ईनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
रामपुर। पुलिस पर पथराव और जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बचे आरोपी को तलाश किया जा रहा है।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगालिया आकिल गांव में 24 सितंबर को कुछ लोग गोवंशीय पशुओं का वध कर रहे थे। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई थी जहां आरोपी लोगों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी थी। इसके बाद वहां पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया था। सूचना के बाद पुलिस भी आ गई थी जहां लोगों को खदेड़ दिया था। बाद में इस मामले में पुलिस ने काफी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी दौरान पुलिस आए दिन किसी ने किसी को गिरफ्तार कर रही है। पुलिस ने इस मामले में काफी समय से फरार चल रहे नगलिया आकिल के रहने वाले जुल्फेकार पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था लेकिन देर रात को पुलिस ने सूचना के आधार पर छापा मारकर उसको गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अजीमनगर प्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि इस मामले में बचे आरोपियों का जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed