फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मढ़ी पर रहने के विवाद हुई पुजारी की हत्या, दो गिरफ्तार

मढ़ी पर रहने के विवाद हुई पुजारी की हत्या, दो गिरफ्तार

Tue, 23 Oct 2018 12:19 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
मढ़ी पर रहने के विवाद हुई पुजारी की हत्या, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
रामपुर। शाहबाद थाना क्षेत्र में पुजारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि पुजारी की हत्या मढ़ी पर रहने के विवाद में हुई थी। इस आरोप में पुलिस ने भगवतपुर निवासी बाबा रामफल भारती और बाबा गिरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के ढकुरिया गांव की रामगंगा तट पर स्थित मढ़ी पर रहने वाले पुजारी साठ वर्षीय श्यामदास त्यागी की बृहस्पतिवार की रात गला काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद उनके शव को तालकाबाद गांव से भगवंतपुर जाने वाले कच्चे मार्ग पर डाल दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी थी। रविवार की देर रात को गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि श्यामदास की हत्या करने आरोपी लक्खीबाग में आराम करने को आए हैं। उसके बाद पुलिस नें घेराबंदी करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनको थाने ले आई। बाद में सीओ सिटी ओपी आर्य के समक्ष पेश किया गया जहां उन्होंने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों की सिद्ध बाबा की मढ़ी पर रहने को लेकर विवाद चला आ रहा था। 18 अक्तूबर को फिर से विवाद हो गया था जहां दोनों ने मिलकर पुजारी की फरसे से काटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए साधु इसी थाना क्षेत्र के भगवतपुर निवासी बाबा रामफल भारती और बाबा गिरी है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से यह जेल चले गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed