{"_id":"5af0a1d24f1c1b61098b87a4","slug":"51525719506-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने की दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम को निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने की दर्ज हुई रिपोर्ट
Updated Tue, 08 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम की मां को धमकाने में फंसे छह अभिभावक
रामपुर।
मासूम बच्चे को स्कूल में निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने के मामले में पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने बच्चे की मां को धमकी देने के आरोप में आरोपी छात्रों के अभिभावकों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने छह आरोपी छात्रों सहित उनके अभिभावकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, लेकिन पुलिस सिर्फ अभिभावकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की पुष्टि कर रही है।
नगर के एक स्कूल में कक्षा चार के छात्र को उसके ही दोस्तों ने निर्वस्त्र कर उसकी वीडियो बनाई थी। यह वाकया यूं तो दस दिन पुराना बताया गया है,लेकिन पुलिस के पास यह मामला रविवार को पहुंचा तो पुलिस में भी खलबली मच गई। आरोप है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित छात्र की मां जब वीडियो बनाने वाले छात्रों के घर शिकायत करने गई तो उनके परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज की। छात्र की मां ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर निर्वस्त्र करने वाले छह छात्रों सहित छह उनके पिताओं के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस देर रात तक मामले को सुलझाने में जुटी रही,लेकिन मामला उछलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छात्र को निर्वस्त्र करने के आरोपी छात्रों के पिता के खिलाफ उसकी मां से मारपीट करने, धमकी देने और गाली-गलौच करने की रिपोर्ट दर्ज दी गई है। सूत्रों की माने तो आरोपी छात्रों समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ शाहदबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है।