{"_id":"5cc4b327bdec22071a3873cc","slug":"41556394791-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में झगड़े की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। शादी समारोह में कुछ लोग शराब पीने के बाद आपस में झगड़ा करने लगे। सूचना पर डॉयल 100 टीम मौके पर पहुंच गई। उसके बाद झगड़ा कर रहे लोगों ने पुलिस के साथ भी गाली गलौज कर दी। इसके बाद वहां पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डायल 100 के कंट्रोल रुम लखनऊ से सूचना मिली कि गांधी समाधि के पास एक बैंक्वेट हॉल में चल रहे शादी समारोह में कुछ लोग शराब पीकर झगड़ा कर रहे हैं। इस सूचना पर पीआरवी बैंक्वेट हॉल पहुंचे तो वहां पर विवाह समारोह में कुछ लोग शराब पीकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। पीआरवी कर्मचारियों द्वारा उनको समझाने का प्रयास किया,तो चरण सिंह और उनके साथी उनके साथ उलझ गए। इसके बाद पुलिस से गाली गलौज कर दी। इस दौरान वहां पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने मौके से चरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस उसको थाने ले आई। बाद में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बाद उसको जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।