फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   चौकीदार की मौत का नहीं खुला राज,बिसरा सुरक्षित

चौकीदार की मौत का नहीं खुला राज,बिसरा सुरक्षित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
चौकीदार की मौत का नहीं खुला राज,बिसरा सुरक्षित

विज्ञापन
रामपुर। राजकीय उद्यान विभाग में तैनात चौकीदार की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थे। रविवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नही होने के कारण बिसरा सुुरक्षित कर दिया गया है।

नैनीताल के जिला भीमताल के गांव सोना निवासी दुर्गादत्त तिवारी (55) किले में स्थित राजकीय उद्यान विभाग में चौकीदार के पद पर तैनात था।शनिवार सुबह को जब वह आफिस नहीं आया,तो लोग उसके घर पर पहुंच गए थे।जहां उसके गेट को काफी खुलवाने का प्रयास किया था लेकिन गेट नहीं खुल सका था। बाद में किसी तरह से गेट के अंदर हाथ डालकर उसको खोला गया तो बिस्तर पर बेसुध पड़ा हुआ था। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बाद में पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया था। जहां रविवार दोपहर को उसका पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन उसमे भी मौत की पुष्टि नही होने के कारण उसका बिसरा सुरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed