फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पहले ताला तोड़कर सामान गायब किया फिर मकान पर कब्जा जमाया

पहले ताला तोड़कर सामान गायब किया फिर मकान पर कब्जा जमाया

Fri, 23 Nov 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
पहले ताला तोड़कर सामान गायब किया फिर मकान पर कब्जा जमाया
दढ़ियाल। मेरठ में रह रहे व्यक्ति के बंद पड़े मकान का दबंगों ने ताला तोड़कर पहले सामान गायब कर दिया। बाद में अपना ताला डालकर मकान पर कब्जा कर लिया लिया। आरोप है कि पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बजाए धमकाकर भगा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। अवैध कब्जे का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कस्बे के फत्तावाला निवासी सुशील कुमार चौरसिया पिछले कुछ समय से परिवार सहित मेरठ में रहते हैं। यहां के घर में ताला लगा था। आरोप है कि तीन दिन पूर्व गांव के कुछ आपराधिक प्रवृति के लोगों ने सुबह करीब छह बजे बंद मकान का ताला तोड़कर डबल बेड, बर्तन, रसोई गैस के सिलेंडर, सात संदूक और जेवरात समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान गायब कर दिया।
विज्ञापन

सूचना के बाद शाम को पीड़ित गांव पहुंचा और चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने जांच का बहाना कर रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इस बीच आरोपियों ने उसके मकान पर अपना ताला लगाकर कब्जा भी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दो दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर जब वह जानकारी करने चौकी पहुंचा तो पुलिस ने भी उसे धमका कर भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed