फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
दो बच्चों की मां ने  फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
रामपुर।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी आ गए। जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेकिन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नही हो सकी है।

पटवाई थाना क्षेत्र के भूड़पुर निवासी भगवानदास का विवाह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ताशका का मझरा निवासी रीना कई साल पहले हुआ था।इस दौरान रीना को दो बच्चे भी हुए लेकिन एक साल पहले पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो जाने के बाद दोनों लोग अलग अलग रह रहे थे।रीना के दो बच्चे उसके ही साथ रहते थे। रविवार दोपहर को उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली।शाम तक जब वह बाहर नही आई,तो बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। जहां उसके शव को कमरें में लटका देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना के बाद पुलिस भी आ गई जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाद में मायके वाले भी आ गए लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed