{"_id":"5ca25e80bdec22764d26f4c6","slug":"31554144896-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईट भट़्ठे के खंडहर में चल रही अवैध तमंचा फैक्टरी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईट भट़्ठे के खंडहर में चल रही अवैध तमंचा फैक्टरी पकड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। ईट-भट्टे के खंडहर में चल रही अवैध तमंचे की फैक्टरी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया। जहां तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से चार बने हुए तमंचे के अलावा सामान भी बरामद किया। एसपी शिव हरि मीना के आदेश पर लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए जिलेभर में अवैध शस्त्र बनाने और बेचने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत गंज इंस्पेक्टर नरेंद्र त्यागी द्वारा सूचना के आधार पर अपनी टीम के साथ सैजनी नानकार के जंगल में बंद पड़े ईट भट्ठा के खंडहरों में छापा मारकर वहां से अवैध असलहा फैक्टरी लगाकर अवैध तमंचों का निर्माण करते एक को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस को वहां से चार बने हुए तमंचे के अलावा उनको बनाने के उपकरण भी मिले। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी बजोड़ी टोला निवासी फैसल है। फरार होने वाला आरोपी इस्लाम है। पुलिस उसको तलाश कर रही है। यह लोग इन तमंचों को काफी अच्छे रुपयों में बेच दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।