{"_id":"5c27cfe1bdec2256a104e8cb","slug":"21546112993-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ से एक लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ से एक लाख की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। टांडा थाना क्षेत्र में शनिवार रात को बदमाशों ने बाइक सवार सराफ को तमंचे के बल पर निशाना बनाकर उसके पास से जेवरों से भरा बैग लूटकर ले गए। विरोध करने पर उसको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर एकत्र हो गई। उसके बाद बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
थाना मूंढापांडे के गांव सरकड़ा खास निवासी ओमप्रकाश सैनी की सैदनगर चौराहे पर ज्वैलरी की दुकान है। रोजाना की तरह वह शनिवार शाम को दुकान बंद करके घर जा रहे थे कि टांडा थाना क्षेत्र में नगली गांव के पास अचानक से सामने से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसको तमंचे के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने उसका बैग और मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर मारपीट भी की। इसके बाद उससे जेवरों से भरा बैग लूटकर ले गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना के कई थानों की फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। बैग में चालीस हजार रुपये और साठ हजार के जेवर थे। जबकि पुलिस चालीस हजार की लूट होने की बात कह रही है।