फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   भोट क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव नदी में फेंका

भोट क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव नदी में फेंका

Wed, 20 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
भोट क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव नदी में फेंका
नदी में मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं
विज्ञापन

बलासपुर/भोट (रामपुर)।
भोट थाना क्षेत्र में डकरा नदी में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर केमरी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल भोट थाने का बताकर वापस चली गई। इसके बाद भोट पुलिस ने पहुंचकर सड़े-गले शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 24 घंटे के दौरान इलाके में महिला की हत्या के बाद युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

मंगलवार सुबह ग्राम पजाबा के लोगों ने केमरी पुलिस को सूचना दी कि डकरा नदी में किसी युवक की लाश पड़ी है। सूचना के करीब दो घंटे बाद भोट पुलिस मौके पर पहुंची और नदी से युवक का सड़ा गला शव निकाला। मृतक पठानी सूट पहने हुए ह्रै। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतक की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भोट थाना प्रभारी मुस्लिम खां ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। कपड़ों आदि से वह मुस्लिम लग रहा है। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। आशंका है कि युवक ने आत्महत्या की होगी। शव नदी में खड़ी झाड़िय़ों में फंस गया था। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed