फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   स्टोव फटने से घर, दुकान में लगी आग

स्टोव फटने से घर, दुकान में लगी आग

Sat, 02 Sep 2017 09:52 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
स्टोव फटने से घर, दुकान में लगी आग
रोहड़ू (शिमला)।
विज्ञापन

पुलिस चौकी सरस्वती नगर के तहत कुड्डू में स्टोव फटने से एक घर और दुकान में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुड्डू का जय चंद शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर पर अंडे उबाल रहा था। इस दौरान स्टोव के फटने से जय चंद के घर और दुकान में आग लग गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग का दल मौके पर पहुंचा। अग्निशमन विभाग के दल और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग के कारण दुकान में रखा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इससे करीब सात लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। सरस्वती नगर पुलिस चौकी के एएसआई केशव चंद ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि स्टोव फटने से आग लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed