{"_id":"5b4e3e3a4f1c1b3e748b58d8","slug":"201531854394-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार की हत्या में गिरफ्तार आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार की हत्या में गिरफ्तार आरोपी को भेजा जेल
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात में हुई ठेकेदार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है,जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रात भर दबिश दी गई,लेकिन दोनों ही आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
कोतवाली क्षेत्र के राजद्वारा स्थित खुर्मे वाली ज्यारत निवासी ठेकेदार गुलवेज की रविवार की रात करीब 9.30 बजे बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मारकर दी थी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद गुलवेज को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। अस्पताल में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में नामजद एक आरोपी जाकिर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी जाकिर को पुलिस ने जेल भेज दिया है,जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तराी को लेकर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि इस मामले में जाकिर को जेल भेज दिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।