{"_id":"59725d784f1c1bdc798b468a","slug":"201500667256-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन अधेड़ पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन अधेड़ पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिशन अधेड़ पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती
रामपुर। अधेड़ पर कुछ लोगों ने रंजिशन चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में अधेड़ जैसे-तैसे एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा और वहीं पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घायल अधेड़ को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना में पुलिस तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
केमरी रेलवे स्टेशन रोड निवासी इकबाल कुछ समय से अपने परिवार के साथ गंज थाना क्षेत्र के नयी बस्ती मोहल्ले में रह रहा है। उसकी पास के ही रहने वाले कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। आरोप है कि इन लोगों ने ही रंजिशन शुक्रवार सुबह इकबाल को बिलासपुर गेट के निकट रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने इकबाल की गर्दन पर कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर निकट के ही एक पेट्रोल पंप पर गिर पड़ा। चाकूबाजी से मौके पर अफरातफरी मच गई। पेट्रोल पंप पर मौजूद कुछ लोगों ने इकबाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर गंज थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंज प्रभारी एसएसआई लक्ष्मी शकंर का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। आने पर कार्रवाई की जायेगी।