फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   चेकर1ंग के दौरान अलग-अलग कारों से पुलिस ने बरामद की 11.75 लाख

चेकर1ंग के दौरान अलग-अलग कारों से पुलिस ने बरामद की 11.75 लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
चेकर1ंग के दौरान अलग-अलग कारों से पुलिस ने बरामद की 11.75 लाख
रामपुर। लोकसभा के चुनाव के मद्देनजर जिले में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीमों का गठन कर दिया गया है। यह टीम स्थान बदल-बदलकर चेकिंग करती हैं। वाहनों की चेकिंग के दौरान अलग-अलग कारों से भारी भरकम बरामद हुई है। पुलिस ने रकम को जब्त कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार की रात सीओ सिटी आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में कोसी पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने एक कार की चेकिंग की तो उसमें 7.85 लाख रुपये मिले। इस कार में अमरोहा के मोहल्ला बगला थाना निवासी नदीम अहमद अपने तीन सा थियों के साथ कही जा रहे थे। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस राशि जब्त कर ली। इसके अलावा सोमवार दोपहर को एसपी शिवहरि मीना आंबेडकर पार्क के सामने वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान अजीमनगर थाना क्षेत्र के आंगा निवासी शाहिद हुसैन की कार में एक लाख आठ हजार आठ सौ रुपये बरामद हुए। एसएसटी और सीओ सिटी की टीम ने आंबेडकर पार्क तिराहे पर चेकिंग के दौरान अनाज मंडी, मिस्टगंज निवासी हर्षित अग्रवाल और केमरी के लालानगला निवासी बहादुर से 89,900 रुपये की राशि जब्त की है। इसके अलावा भोट पुलिस ने भी चेकिंग के दौरान जटपुुरा गांव निवासी उमर ,रईस और नासिर की कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर पुलिस नेे कार से 1.93 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस का कहना है कि बरामद किए रुपयों की नियमानुसार जांच की जा रही है। वहीं अजीतपुर में चेकिग के दौरान पुलिस को एक वाहन में काफी मात्रा में दवाएं मिलीं। बाद में टीम को बुलाकर चेक कराया गया। लेकिन सही निकलने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed