{"_id":"5b2aab404f1c1baf6e8b9320","slug":"191529523008-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल पर पुलिस का छापा, आपतिजनक स्थिति में मिले चार युवक और युवतियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल पर पुलिस का छापा, आपतिजनक स्थिति में मिले चार युवक और युवतियां
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल पर छापा पकड़ा, पकड़े गए प्रेमी युगल
रामपुर।
सिविल लाइंस पुलिस ने रंगरेलियां मनाए जाने की सूचना पर एक होटल पर छापा मारा। इस दौरान होटल में चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस सभी को थाने ले आई। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया और युवकों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई। पुलिस ने होटल के खिलाफ सराय एक्ट में कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस पुलिस को बुधवार को सूचना मिली की कि क्षेत्र के स्टार चौराहे के पास स्थित एक होटल में कुछ युवक और युवतियां रंगरेलियां मना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने सीओ सिटी ओपी आर्य के नेतृत्व में पुलिस ने होटल पर छापा मारा। पुलिस ने यहां पर चार जोड़ों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ लिया। पुलिस इन सभी को अपने साथ थाने ले गई। युवतियों को पुलिस ने महिला थाने भेज दिया,जबकि युवकों को सिविल लाइंस थाने में रखा गया। दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि कुछ युवतियां पढ़ाई करती हैं। पुलिस ने इन सभी युवतियों के परिजनों को थाने बुलवा लिया और फिर चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने चारों युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस अधीक्षक डा.विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले में चारों युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। चार युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया है। बताया कि इस मामले में होटल के खिलाफ भी सराय एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपनी रिपोर्ट प्रशासन को भेजकर होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई कराएगा।