फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   घर में सो रहे युवक के ऊपर टूटकर गिरी बिजली की तार, मौत

घर में सो रहे युवक के ऊपर टूटकर गिरी बिजली की तार, मौत

Wed, 02 May 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
घर में सो रहे युवक के ऊपर टूटकर गिरी बिजली की तार, मौत
सैदनगर (रामपुर)। तेज हवा के चलते बिजली तार टूटकर युवक पर गिर गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार की रात करीब दो बजे नगलिया आकिल गांव में हुई। घटना के बाद से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

खौद बिजलीघर क्षेत्र के ग्राम नगलिया आकिल गांव निवासी 22 वर्षीय इरफान अली सोमवार को मजदूरी से आने के बाद आंगन में चारपाई पर सो गया। इस बीच रात करीब दो बजे तेज हवा चल रही थी। हवा से तार टूट गया, जो घर में सो रहे इरफान के ऊपर गिर गया। इससे इरफान को करंट लग गया। उसकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिजन जाग गए। आसपास के ग्रामीण भी आ गए। बिजलीघर सूचना दी, जिसके बाद आपूर्ति बंद कर दी गई। इस बीच परिजन इरफान को लेकर जिला अस्पताल आ गए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे पूरे गांव में मातम छा गया। हादसे के बाद से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे गांव की लाइनों की दशा खराब है। कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग की ओर से जर्जर तार ठीक नहीं किए गए।
विज्ञापन


-जिस तार के टूटने से हादसा हुआ है, वह लाइन काफी समय से खस्ताहाल थी। 13 अप्रैल को भी इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी जर्जर तार नहीं बदले गए। पूरे गांव का यही हाल है, लेकिन बिजली अफसर आंख मूंदकर बैठे हैं। हादसे के लिए पूरी तरह से विभाग जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमीर जहां, ग्राम प्रधान, नगलिया आकिल

-हादसे की जानकारी मिली है। गांव की लाइन को दिखवाया गया है। इसे ठीक कराया जाएगा। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा।
-अजय चौरसिया, अवर अभियंता, खौद बिजलीघर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed