फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   खौद में पुलिस चौकी के पास किसान के घर पांच लाख की चोरी

खौद में पुलिस चौकी के पास किसान के घर पांच लाख की चोरी

Sun, 15 Oct 2017 12:28 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खौद में पुलिस चौकी के पास किसान के घर पांच लाख की चोरी
किसान के घर पांच लाख की चोरी
विज्ञापन

सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र में खौद पुलिस चौकी के पास किसान के घर में घुसकर चोरों ने पांच लाख रुपये का सामान समेट लिया। घटना के वक्त किसान अपने परिवार के साथ सो रहा था। घटना की जानकारी रात के वक्त ही पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची,लेकिन पुलिस ने मामले की रिपोर्ट फिलहाल दर्ज नहीं की है।

चोरी की यह वारदात अजीमनगर क्षेत्र के खौद गांव में पुलिस चौकी से दो सौ मीटर दूर हुई। गांव में रहने वाला किसान शफीक का बेटा गुलफाम अपने परिवार के संग शुक्रवार की रात में घर में ही सोया हुआ था। रात के वक्त चोर दीवार फांदकर घुस आए। चोरों ने कमरे की तलाशी ली। चोरों ने यहां रखी अलामारी को खोल लिया और फिर अलमारी में रखे 15 तोले सोना, 750 ग्राम चांदी बीस हजार रुपये नगदी समेत अन्य सामान समेट कर ले गए। मामले की जानकारी तड़के उस वक्त हुई जब गुलफाम की आंख खुली। सामान बिखरा देख उसने शोर शराबा किया और फिर घटना की जानकारी डायल 100 को दी। सूचना मिलने के बाद चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया,जिसके बाद गुलफाम की ओर से अजीमनगर थाने में मामले की तहरीर दी,लेकिन पुलिस ने फिलहाल इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर पीड़ित गुलफाम का कहना है कि चोर उसकमे यहां से करीब पांच लाख रुपये का सामान समेट कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed