{"_id":"5b4ba6b74f1c1b3b748b4fb0","slug":"181531684535-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर कोतवाली क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर कोतवाली क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घटना के बाद अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
जानकारी के मुताबिक मोहल्ला राजद्वारा स्थित खुर्मे वाली ज्यारत निवासी गुलवेज पहले कारचोब का काम करता था। अब उसने ठेकेदारी शुरू कर दी थी। बताया गया कि मोहल्ले के ही एक युवक से उसकी रंजिश चल रही थी। रविवार रात करीब 9.30 बजे दोनों आमने-सामने आ गए। दूसरे पक्ष पे गुलवेज पर फायर झोंक दिया। वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही भीड़ इकट्ठा हो गई। हमलावर युवक मौके से भाग गया। गुलवेज को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस पर देर से पहुंचने और पूर्व में रंजिश की जानकारी देने के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने हंगामा शांत किया। कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में गोली मारी गई है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।