फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   घर में घुसकर दलित किशोरी के साथ बलात्कार का प्रयास

घर में घुसकर दलित किशोरी के साथ बलात्कार का प्रयास

Fri, 18 May 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर दलित किशोरी के साथ बलात्कार का प्रयास
घर में घुसकर किशोरी के साथ बलात्कार की कोशिश
विज्ञापन

सैदनगर (रामपुर)।
अजीमनगर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर किशोरी के साथ बलात्कार की कोशिश की गई। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे किशोरी के ताऊ पहुंच गए,जिन्हें देखकर युवक मौके से फरार हो गया। घटना की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

बलात्कार के प्रयास का यह मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव के एक किसान की 12 साल की बेटी बुधवार को घर पर अकेली थी। उसके पिता व मां खेत पर काम करने गए थे। आरोप है कि दोपहर के वक्त पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस आया और फिर उसने किशोरी को अकेला देख बुरी नियत से दबोच लिया। किशोरी ने इस बीच शोर शराबा करना शुरू कर दिया,इस पर शोर सुनकर किशोरी के ताऊ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवक को पकड़ने की कोशिश की। ताऊ को आता देख युवक मौके से फरार हो गया। बाद में किशोरी ने घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। पीड़ित परिवार थाने पहुंचा,जहां पर उसने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के मनीष के खिलाफ पास्को एक्ट के साथ ही एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed