फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia: Overloaded Sand Truck Collapses Iron Bridge in Amour; Vehicle Falls into Parman River, Route Blocked

बिहार: नदी में ताश के पत्तों की तरह ढह गया पुल, बालू लदा ओवरलोड ट्रक भी समाया; कई गांवों का संपर्क टूटा

Sun, 06 Sep 2026 05:04 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 05:04 PM IST
सार

पूर्णिया के अमौर में जर्जर लोहे का पुल बालू लदे ओवरलोड ट्रक के गुजरते ही धराशायी हो गया। पुल टूटने से ट्रक परमान नदी में समा गया, हालांकि चालक ने समय रहते छलांग लगाकर जान बचा ली। हादसे के बाद जलालगढ़-असियानी-अमौर मुख्य संपर्क मार्ग बाधित हो गया है।

विज्ञापन
Purnia: Overloaded Sand Truck Collapses Iron Bridge in Amour; Vehicle Falls into Parman River, Route Blocked
क्षतिग्रस्त पुल

विस्तार

पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तियरपाड़ा पंचायत स्थित असियान (असियानी) घाट पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। परमान नदी पर बना वर्षों पुराना लोहे का पुल उस समय अचानक टूटकर धराशायी हो गया, जब उस पर से बालू से लदा एक ओवरलोड ट्रक गुजर रहा था। पुल टूटने के साथ ही भारी-भरकम ट्रक सीधे उफनती परमान नदी के गहरे पानी में जा समाया। घटना रविवार दिन में करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन

हादसे के दौरान गनीमत रही कि पुल का ढांचा चरमराते ही चालक को खतरे का अहसास हो गया और उसने समय रहते नदी में छलांग लगा दी। इससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। देखते ही देखते नदी किनारे सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बालू लदा ओवरलोड ट्रक जैसे ही असियानी घाट के लोहे के पुल के बीचों-बीच पहुंचा, जर्जर ढांचा अत्यधिक भार सहन नहीं कर सका। तेज धमाके जैसी आवाज के साथ पुल दो हिस्सों में टूटकर नदी में जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के ध्वस्त होने से जलालगढ़ से असियानी होते हुए अमौर को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। सड़क संपर्क टूटने के कारण नदी के दोनों ओर बसे दर्जनों गांवों का प्रखंड और जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क प्रभावित हो गया है। इससे स्थानीय लोगों के सामने आवागमन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और विभागीय अमले में हड़कंप मच गया। घटना की पुष्टि करते हुए ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता/एसडीओ कालेश्वर प्रसाद ने बताया कि पुल गिरने की जानकारी मिलते ही विभागीय तकनीकी विशेषज्ञों की टीम के साथ वे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। स्थिति का जायजा लेने के बाद आगे का आकलन किया जाएगा।

वहीं, अमौर की अंचलाधिकारी शमीना खातून ने बताया कि एहतियात के तौर पर और नदी में किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए SDRF की टीम को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संभालने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन और निर्माण एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी
घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और निर्माण एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि यह लोहे का पुल दशकों पुराना और पूरी तरह जर्जर हो चुका था। ग्रामीणों की लगातार मांग के बाद करीब ढाई साल पहले इसके ठीक बगल में नए पक्के पुल के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। लेकिन संवेदक और विभागीय अधिकारियों की कथित लापरवाही के कारण बीते ढाई वर्षों में नए पुल के महज दो पिलर (पाए) ही खड़े किए जा सके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नया पक्का पुल समय पर बनकर तैयार हो जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था।



ये भी पढ़ें- बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी

इसके साथ ही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलाके में प्रशासन की कथित शह पर अवैध बालू खनन हो रहा है और जर्जर पुल से बेखौफ होकर भारी ओवरलोड ट्रकों का परिचालन कराया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने जर्जर पुल के रखरखाव में कथित अनदेखी, अवैध ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लगाने और नए पुल के निर्माण में हो रही देरी की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दोषी ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed