{"_id":"5b68a06e4f1c1bcb2e8b4d73","slug":"161533583470-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, दो घायल
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद (रामपुर)। शाहबाद-चंदौसी मार्ग पर नवाबपुरा गांव के पास सोमवार की रात ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
चंदौसी की रहने वाली सोनिया (17) अपने मामा के घर ककरौवा आई हुई थी। सोमवार की रात उसके मामा विजेंद्र गांव के ही मनोज के साथ सोनिया को चंदौसी छोड़ने के लिए बाइक से जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। शाहबाद-चंदौसी मार्ग पर नवाबपुरा गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर के बाद तीनों घायल होकर सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डाक्टरों ने सोनिया को मृत घोषित कर दिया। विजेंद्र और मनोज की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के बाद मौके से ट्रैक्टर-ट्राली चालक फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।