{"_id":"5d16535e8ebc3e3c8e6abfcc","slug":"15617442012-rampur-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन से बने गड्ढे में डूबकर दो बच्चों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। अवैध खनन से बने गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। भोट थाना क्षेत्र के सनैयासुख गांव में खेत से अवैध खनन कर लगभग दस फीट गड्ढा कर दिया गया था। इस गड्ढे में बरसात का पानी भर गया था। गुरुवार की शाम गड्ढे के पास बच्चे खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चे गड्ढे के पानी में नहाने उतर गए। इस दौरान दो बच्चे पानी में डूबने लगे। अन्य बच्चों ने शोर मचाया। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उनको बाहर निकाला गया है। दोनों बच्चे बेहोश हो चुके थे उनको पास के डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। गड्ढे के पानी में डूबने से अरशद (13) और रियाज (11) की मौत हो गई। अरशद गांव स्थित एकता पब्लिक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। रियाज गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। डाक्टरों द्वारा दोनों बच्चों को मृत घोषित करने पर उनके घर में कोहराम मच गए। रोते बिलखते परिजन दोनों बच्चों के शवों को घर ले आए। परिजनों ने रियाज के शव को रात में ही दफन कर दिया। अरशद के शव का दफन शुक्रवार दोपहर उसके पिता के महाराष्ट्र के नागपुर से लौटने पर कर दिया। वहीं गांव में दो बच्चों के डूबने से मौत की सूचना पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर राजस्व कानूनगो सत्यप्रकाश और हल्का लेखपाल अनुराधा के साथ मृतकों के घर और घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।