फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   दहेज की खातिर दो विवाहिताओं को घर से निकाला

दहेज की खातिर दो विवाहिताओं को घर से निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर दो  विवाहिताओं को घर से निकाला

विज्ञापन
रामपुर। दहेज की माग पूरी नही होने पर सुसराल वालों ने दो विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया। दोनों ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का विवाह मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के एक गांव निवासी एक युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में ससुराल वालों ने उससे और दहेज की मांग कर दी। मांग पूरी नही होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट किया करते थे। एक दिन वह मौका पाकर मायके आ गई जहां उसने सारा मामला बताया।बाद में वह लोग उसको थाने ले गए।उसने पति सहित छह लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी।इस आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला ने जेठ पर दुष्कर्म करने और सुसर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा शाहबाद निवासी महिला ने दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed