{"_id":"5d0a82418ebc3e0c3e688393","slug":"15609697798-rampur-news154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम के मीडिया प्रभारी सहित दस सपाइयों के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आजम के मीडिया प्रभारी सहित दस सपाइयों के खिलाफ चार्जशीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। सांसद आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू सहित दस सपाइयों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इनके खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में आईपीसी की धारा 143, 186, 188, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
दिसंबर 2017 में प्रदेश सरकार ने बिजली की दरों में इजाफा किया था। इसके विरोध में सपाइयों ने जिलाधिकारी के कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया था। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर जौहर यूनिवर्सिटी को निशाना बनाने का आरोप भी लगाया गया था। धरने के दौरान ही आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर किसी ने जौहर यूनिवर्सिटी की तरफ देखा तो अच्छा नहीं होगा। वह यूनिवर्सिटी के लिए जान दे सकते हैं और जान ले भी सकते हैं। इसी वीडियो के आधार पर तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें फसाहत अली खां शानू, सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन सलीम कासिम, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार, सपा के नगर अध्यक्ष आसिम राजा, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेन्द्र चौहान, गन्ना समिति के चेयरमैन मसूद गुड्डू, इरशाद महमूद, डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन मास्टर जाफर और पूर्व सभासद राजेन्द्र सिंह बब्बर के नाम शामिल थे। विवेचना के बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।