फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सीआईडी के फर्जी अधिकारी और उसके साथी को पुलिस ने भेजा जेल

सीआईडी के फर्जी अधिकारी और उसके साथी को पुलिस ने भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
सीआईडी के फर्जी अधिकारी और उसके साथी को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
रामपुर। फर्जी सीआईडी अधिकारी बनकर वसूली करने के आरोप में पुलिस ने अहतेशाम और उसके साथी साजिद अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक पटवाई थाना क्षेत्र के बहपुरा के प्रधान अहतेशाम और साजिद अली ने फोन करके चौराहे पर बुलाया था।उसके बाद दोनों लोगों ने उसको बताया कि प्रधानी के समय तुमने घोटाले किए हैं।उसकी जांच हम लोग कर रहे है। आरोपियों ने इस मामले को दबाने के लिए दो लाख रुपये मांग रखी थी। उसके बाद वह लोग उससे तेल के 1500 रुपये लेकर चले गए थे। मंगलवार को दोनों आरोपियों ने उसको राधा रोड पर बुलाया जहां उसको शक होने पर उसने सिविल लाइंस पुलिस को मामले की जानकारी दी।सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।शक होने पर कार में सवार दोनों लोगों को थाने ले आई।कार में तलाशी लेने पर पुलिस को उसमे एक नकली पिस्टल,दो वॉकी टाकी के अलावा आठ नियुक्ति पत्र भी थे। इस पर अहतेशाम का नाम लिखा था।इस पर अपराध खुफिया जासूस का लिखा पत्र छपा था।उस पत्र पर डीजीपी उत्तर प्रदेश भी लिखा हुआ था।बाद में दोनों ने पूछताछ में बताया कि हम दोनों लोग फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से रुपया ठग लेते हैं। उसके पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी के अलावा कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद अहतेशाम और साजिद अली को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed