{"_id":"5c7591eabdec22556768108d","slug":"151551208938-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार किलो चरस औँर सट्टे की खाई बाड़ी के साथ तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार किलो चरस औँर सट्टे की खाई बाड़ी के साथ तीन लोग गिरफ्तार
रामपुर। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गंज पुलिस ने छापेमारी करके चार किलो चरस और सट्टे की खाईबाड़ी करने के मामले सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी शिव हरि मीना ने बदमाशों को पकड़ने के लिए सख्त आदेश दिए है। उसी के तहत गंज पुलिस ने सोमवार रात को अभियान चलाकर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए असलम खॉ और यूनुस गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से सत्तर हजार रुपये के अलावा दोनों के पास से तीन तीन सौ ग्राम चरस भी मिली। उसके साथ ही पुलिस ने घेर आजम खां निवासी फैसल पर शक होने पर पुलिस ने उसको रास्ते में रोक लिया। लेकिन पुलिस को देखकर वह भागने लगा। लेकिन पुलिस ने पीछा करके उसको धर दबोचा। बाद में पुुलिस उसको थाने ले आई। जहां तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से साढ़े तीन किलों चरस मिली। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बाद उसको जेल भेज दिया है। पुलिस तीनों को काफी समय से तलाश कर रही थी। यह लोग काफी समय से चरस का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।