फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   रंजिशन घर में घुसकर मारपीट में 4 के खिलाफ रिपोर्ट

रंजिशन घर में घुसकर मारपीट में 4 के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
रंजिशन घर में घुसकर मारपीट में 4 के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
रामपुर। घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के हरैटा गांव निवासी रफी का पास के ही रहने वाले बरकत और उसके परिजनों से रंजिश चल रही है। आरोप है कि इसी रंजिशन आरोपी गुरुवार को मौका पाकर रफी के घर में घुस गए और मारपीट की। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। विरोध करने पर आरोपियों ने परिजनों के साथ भी मारपीट की। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। बाद में सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित की तहरीर पर अजीमनगर थाने में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed