{"_id":"6a9c459a3e31c8100b075b29","slug":"robbery-at-former-minister-haji-yaqoobs-closed-factory-guard-and-gunman-held-hostage-meerut-news-c-72-1-mct1011-158885-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पूर्व मंत्री हाजी याकूब की बंद पड़ी फैक्टरी में गार्ड व गनमैन को बंधक बनाकर की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पूर्व मंत्री हाजी याकूब की बंद पड़ी फैक्टरी में गार्ड व गनमैन को बंधक बनाकर की लूट
विज्ञापन
बदमाशों ने तमंचे से गोली मारने की धमकी देकर की लूटपाट
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में मेरठ-बुलंदशहर हाईवे स्थित अल्लीपुर गांव में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की बंद पड़ी अल फहीम मीटेक्स फैक्टरी में शुक्रवार रात बदमाशों ने धावा बोलकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। दीवार फांदकर अंदर घुसे बदमाशों ने फैक्टरी में तैनात गनमैन मुख्तार और गार्ड दौलतराम व सलमान को तमंचे से गोली मारने की धमकी देकर बंधक बना लिया। बदमाश करीब छह घंटे तक फैक्टरी में मौजूद रहे। बदमाश दो फ्रीजर की 32 एल्युमिनियम प्लेट, छोटी मोटर समेत लाखों रुपये का सामान लूटकर ले गए। तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। लोहियानगर के अल्लीपुर गांव निवासी मुमताज ने शनिवार को थाने पर तहरीर दी। बताया कि वह पूर्व मंत्री हाजी याकूब की फैक्टरी में सुपरवाइजर है। फैक्टरी 2019 से बंद है। इस कारण वहां पर बिजली कनेक्शन नहीं है। फैक्टरी में रात के समय अंधेरा रहता है। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे कुछ बदमाश फैक्टरी में घुस गए। उन्होंने तमंचे के बल पर गनमैन मुख्तार व दोनों गार्ड दौलतराम व सलमान को बंधक बना लिया।
विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट करते हुए गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों ने गनमैन व एक गार्ड को एक कमरे में बंद कर दिया। वहीं दूसरे गार्ड को फैक्टरी के पिछले गेट पर बंधक बनाकर डाल दिया। बदमाशों ने उनके मोबाइल को छीन लिया। छह घंटे तक बदमाशों ने फैक्टरी में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश मौके से चले गए।
बदमाशों ने जाने से पहले कमरे के बाहर उनके मोबाइल रख दिए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने सुपरवाइजर को जानकारी दी। सुपरवाइजर ने पूर्व मंत्री व पुलिस को मामले से अवगत कराया। जानकारी पर डायल-112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में अभियान चलाया। मगर बदमाशों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। जल्द बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-गनमैन से लूट कर ले गए 12 कारतूस
सुपरवाइजर ने बताया कि बदमाशों ने सबसे पहले गार्ड सलमान को बंधक बनाया। उसे तमंचे के बल पर लेने के बाद बदमाशों ने गनमैन मुख्तार व दूसरे गार्ड दौलतराम को भी बंधक बना लिया। बदमाशों ने बंधक बनाकर एक गनमैन व गार्ड को कमरे में बंद कर दिया। वहीं दूसरे गार्ड को फैक्टरी के पीछे वाले गेट के पास बंधक बनाकर डाल दिया। सुपरवाइजर के अनुसार, बदमाश गनमैन से 12 कारतूस लूटकर ले गए। उसकी बंदूक वारदात के बाद कमरे के बाहर रख दी। सलमान ने किसी तरह हाथ-पैर खोलकर गनमैन व दूसरे गार्ड को बंधक मुक्त किया।
-- -- -- -- -