फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ग्रामीणों ने फायरिंग कर पशु चोरों को खदेड़ा

ग्रामीणों ने फायरिंग कर पशु चोरों को खदेड़ा

Sun, 12 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने फायरिंग कर पशु चोरों को खदेड़ा
रामपुर/स्वार। पशु चोरी के इरादे से घुसे चोरों को ग्रामीणों ने फायरिंग कर खदेड़ दिया। खुद को घिरता देख चोर भैंस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अहमदनगर खेड़ा गांव का है। गांव में चार से पांच चोरों ने गांव के हरिओम सिंह यादव के घर में घुसकर भैंस चुरा ली और फिर चोर भैंस को खोलकर ले जाने लगे। इस बीच आहट होने पर जाग हो गई। जिसके बाद हरिओम के परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और फिर लोगों ने चोरों को घेरने की कोशिश शुरू कर दी। जिस पर चोरों ने हवाई फायरिंग कर दी। ग्रामीणों ने भी इस पर जवाबी कार्रवाई की। ग्रामीणों की फायरिंग को देख चोर मौके पर चोरी की गई भैंस को छोड़कर फरार हो गए। आधी रात के बाद हुई इस घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया लेकिन बदमाश तब तक फरार हो चुके थे। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दूसरी ओर स्वार में चोर किसान के घर में पशुशाला से दो भैंस चोरी कर ले गए। शुक्रवार की रात तहसील क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी किसान बलबीर सैनी पुत्र प्यारे सैनी ने अपनी पशुशाला में पशुओं को बांध कर परिजनों के साथ घर में सोने चला गया। सुबह होने पर जब बलवीर अपने परिजनों के साथ पशुओं को चारा करने गया तो पशुशाला में कूमल लगा देखा और दो भैंसे भी गायब देखी तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने उनकी काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में किसान ने कोतवाली पहुंच कर मामले से पुलिस को अवगत कराया और दो भैंसों के चोरी होने की तहरीर दी। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि चोरी की गई भैंसें बरामद कर किसान को सौंप दी गई है। अज्ञात पशु चोरों को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed