फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   धमोरा में भूसा कारोबारी के घर साढ़े पांच लाख की डकैती

धमोरा में भूसा कारोबारी के घर साढ़े पांच लाख की डकैती

Fri, 07 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
धमोरा में भूसा कारोबारी के घर साढ़े पांच लाख की डकैती
धमोरा में भूसा कारोबारी के घर साढ़े पांच लाख की डकैती
विज्ञापन

रामपुर। धमोरा में बुधवार रात बदमाशों ने भूसा कारोबारी के घर को निशाना बना लिया। घर में घुसे बदमाशों ने भूसा कारोबारी को चारपाई से बांध दिया और सोने के जेवर, तांबे के बर्तन और एलईडी लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने करीब दो घंटे तक लूटपाट की। भूसा कारोबारी ने पुलिस को तहरीर दे दी है।

रठौंडा मार्ग निवासी मोहम्मद रजा भूसा कारोबारी हैं। बुधवार रात मोहम्मद रजा घर पर अकेले थे। रात में आठ-दस बदमाश उनके घर के पिछले हिस्से में चढ़कर घर में घुस गए। बदमाशों ने घर में घुसते ही मोहम्मद रजा को चारपाई पर बांध दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में करीब दो घंटे तक लूटपाट की। बदमाशों ने घर में रखी अलमारी का लॉक खोलकर उसमें रखे 13 तोले सोने के जेवर और 15 हजार रुपये नगद निकाल लिए। इसके बाद बदमाशों ने बक्सों व अन्य स्थानों पर रखे तांबे के महंगे बर्तनों को समेटना शुरू कर दिया। पीड़ित के अनुसार बदमाशा करीब डेढ़ लाख रुपये के तांबे के बर्तन और घर में लगी एलईडी भी समेटकर ले गए। बदमाशों ने दो घंटे तक लूटपाट की लेकिन, किसी को भनक नहीं लगी। दो घंटे तक घर में लूटपाट से पुलिस की पेट्रोलिंग की हकीकत भी सामने आती है। बदमाशों के जाने के बाद जैसे-तैसे मोहम्मद रजा ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। मोहम्मद रजा ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed