{"_id":"5ce19c13bdec220743638f5e","slug":"141558289427-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी नदी का बांध काटकर बना लिया रास्ता, आठ के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोसी नदी का बांध काटकर बना लिया रास्ता, आठ के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। अवैध खनन करने वालों ने कोसी नदी का बंधा भी काट दिया और रास्ता बना लिया। शुक्रवार की देर रात हुई छापेमारी के दौरान यह बातें सामने आईं, जिसके बाद जिलाधिकारी संबंधित विभाग को कार्रवाई के आदेश दिए थे। डीएम के निर्देश के बाद नहर खंड विभाग के सींचपाल ने विभाग की संपत्ति को क्षति पहुंचाने के मामले में कोतवाली थाने में आठ लोगों केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अवैध खनन को लेकर शुक्रवार की देर रात जिलाधिकारी आन्जनेय कुुुमार सिंह ने कोसी नदी के किनारे छापेमारी की थी। अफसरों के साथ हुई इस छापेमारी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, जबकि तीन डंपर और एक जेसीबी मौके से खनन करते हुए पकड़ी थी, जिसे सील कर दिया गया था। इस बीच जिलाधिकारी ने देखा की गांधी समाधि के पास कोसी नदी के बंधा को भी खनन माफिया ने काट दिया है, जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई के आदेश दिए। जिलाधिकारी के आदेश के बाद नहर खंड विभाग के सींचपाल नैपाल सिंह थाना कोतवाली में तहरीर दी। आरोप है कि कोसी नदी के बायें किनारे पर बेनजीर स्टेट परीयिड से बंधा है। यहीं गांधी समाधि के पास दिल्ली लिंक रोड भी है, जो कोसी नदी की बाढ़ से शहर को सुरक्षित रखता है। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि दो स्थानों पर बंधा को काटकर रास्ता बना लिया गया है। नदी के स्वरूप से छेड़छाड़ कर नदी की धारा को परिवर्तित कर दिया गया है। मौके से जानकारी करने पर ग्रामीणों ने बताया कि बंध काटने के लिए श्याम सिंह, पिंकी भाई, इकराम खां, साऊद खां, उस्मान खां, इसरार आदि मौके पर जेसीबी के साथ देखे गए हैं, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर श्याम सिंह, यासीन, पिंकी भाई, इसरार, इकराम खां, साऊद खां, अनवर अली खां, उसमान खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।