फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   घर से बेटी गायब हुई तो उठा लिया प्रेमी की बहन को

घर से बेटी गायब हुई तो उठा लिया प्रेमी की बहन को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
घर से बेटी गायब हुई तो उठा लिया प्रेमी की बहन को
दढ़ियाल (रामपुर)। कुछ समय के लिए बेटी के घर से गायब होने पर पिता-पुत्रों ने उसके कथित प्रेमी के परिजनों के साथ जमकर मारपीट की और उसकी नाबालिग बहन को उठा ले गए। किशोरी ने कपड़े फाड़ने और अश्लील वीडियो बनाने की बात कही है। किशोरी ने दुष्कर्म के आरोप भी लगाए हैं, लेकिन पुलिस को दी गई तहरीर में इसका उल्लेख नहीं किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार सुबह युवती कुछ समय के लिए पड़ोस के एक घर चली गई । युवती को घर में न पाकर उसके परिजनों को संदेह हुआ कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। इसके बाद युवती के पिता और भाइयों ने प्रेमी युवक के घर पर धावा बोल दिया। युवक की मां, चाची और दादी को गांव में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।आरोप है कि पिता-पुत्र युवक की 15 वर्षीय नाबालिग बहन को भी उठा ले गए और घर ले जाकर मारपीट करते हुए अश्लील वीडियो बना ली। किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है, पुलिस को दी गई तहरीर में इसका उल्लेख नहीं किया गया है।घटना के बाद युवक के परिजनों ने कोतवाली टांडा पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी । इसके बाद पुलिस गांव में पहुंची और पिता-पुत्र को पकड़कर हवालात में डाल दिया है। चौकी इंचार्ज अजय सिंह ने प्रेम प्रसंग में मारपीट का मामला बताया है । उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed