फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   रानीखेत एक्सप्रेस में रक्षा मंत्रालय कर्मी की पत्नी समेत 9 यात्रियों का लाखों का सामान चोरी

रानीखेत एक्सप्रेस में रक्षा मंत्रालय कर्मी की पत्नी समेत 9 यात्रियों का लाखों का सामान चोरी

Sun, 15 Oct 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत एक्सप्रेस में रक्षा मंत्रालय कर्मी की पत्नी समेत 9 यात्रियों का लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
रानीखेत एक्सप्रेस में रक्षा मंत्रालय कर्मी की पत्नी समेत 9 यात्रियों का लाखों का सामान चोरी
रामपुर। रानीखेत एक्सप्रेस के तीन वातानुकूलित बोगी चोरों के निशाने पर आ गए। चोरों ने इन कोच में सवार रक्षा मंत्रालय कर्मी की पत्नी समेत 9 यात्रियों का करीब पांच लाख से अधिक का सामान, जेवर, मोबाइल व नगदी चोरी कर ली। दिल्ली पहुंचने पर जब यात्रियों की आंख खुली तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों ने रेवाड़ी-जयपुर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दिवाली से पहले ट्रेनों में उमड़ रही भीड़ ने बदमाशों की सक्रियता भी बढ़ा दी है। ट्रेनों में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले एसी कोच में भी बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार रात-शनिवार तड़के चोरों ने रानीखेत एक्सप्रेस को अपना निशाना बना लिया। जिसमें रामपुर से सवार रक्षा मंत्रालय कर्मी की पत्नी समेत 9 यात्रियों का सामान चुरा लिया। गोरखपुर निवासी बबीता पांडे ने बताया कि वह शुक्रवार रात काठगोदाम से आई रानीखेत एक्सप्रेस में रामपुर से ए-1 कोच में सवार हुईं। उनके पति बीपी पांडेय रक्षा मंत्रालय में कार्य करते हैं और उनका हाल ही में जैसलमेर तबादला हुआ है। इसीलिए वो शुक्रवार रात रानीखेत एक्सप्रेस से अपने बेटे के साथ जेसलमेर जा रही थीं। उनका कहना है कि ट्रेन के रामपुर से रवाना होने के कुछ देर बाद कोच में अधिकतर यात्री सो गए। सुबह करीब छह बजे उनकी दिल्ली में आंख खुली तो उनका सूटकेस गायब था। उनके साथ ही उनके कोच में सवार एक अन्य महिला यात्री, एक फैमिली और एक बुजुर्ग यात्री का बैग भी गायब था। जबकि ए-2 कोच में नैनीताल टूर से आ रहे एक ग्रुप के 4 लोगों व बी-1 कोच में एक यात्री का सामान भी चोरी हो गया था। बबीता पांडे ने बताया कि सूटकेस में उनके करीब तीन लाख से अधिक रुपये के जेवर, कपड़े, एफडी व अन्य दस्तावेज थे। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों ने रेवाड़ी-जयपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी यात्रियों से करीब पांच लाख से अधिक रुपये के सामान की चोरी हुई है। बबीता पांडे ने बताया कि दस दिन पूर्व भी इसी ट्रेन में ए-1 कोच में चोरी की घटना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed