{"_id":"5c058315bdec2241bc237ea2","slug":"131543865109-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू को पीटने में सास-ससुर पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू को पीटने में सास-ससुर पर मुकदमा
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। बहू के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श कालोनी कालोनी निवासी प्रिया मदान का आरोप है कि रविवार को वह बाजार गई थी। कुछ समय के बाद वापस आई तो घर में ताला पड़ा था। उसके कुछ समय के बाद उसके सास-ससुर भी आ गए। उसके बाद दोनों अपनी बहू से मुकदमेबाजी के चलते घर में नहीं रखने की बात कही लेकिन वह फिर भी घर में आ गई। महिला का आरोप है कि उसके सास-ससुर ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। किसी तरह से वह सिविल लाइंस थाने पहुंच गई जहां उसने सास-ससुर के खिलाफ तहरीर दे दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरूकर दी।