फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   लड़के वालों ने किया शादी से इंकार,2.20 लाख रुपये भी दिए

लड़के वालों ने किया शादी से इंकार,2.20 लाख रुपये भी दिए

Sun, 15 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
लड़के वालों ने किया शादी से इंकार,2.20 लाख रुपये भी दिए
सैदनगर। रिश्ता तय होने के नौ माह बाद लड़के वालों ने शादी करने से इंकार कर दिया। लड़के वालों ने इस पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री पोर्टल पर दी तो इसके बाद हुई पंचायत में लड़के वालों ने 2.20 लाख रुपये भी लड़की वालों को जुर्माना के तौर पर दे दिए। बताया जाता है कि लड़के वाले ने किसी भी तरह का मुकदमा न हो इसलिए यह जानकारी मुख्यमंत्री पोर्टल पर दी थी।
विज्ञापन

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव के ग्रामीण ने अपनी बेटी की शादी पास के ही एक गांव निवासी एक युवक से तय की थी। उनका रिश्ता नौ माह पहले तय हो चुका था और शादी कुछ दिन बाद होनी थी। इसके बाद दोनों की मंगनी भी हो गई थी। मगर, अचानक एक दिन लड़के वालों ने शादी करने से इंकार दिया। इंकार की वजह लड़की वालों द्वारा लड़के वालों को दावत पर न बुलाना बताया गया। इसी बात को लेकर उसने शादी करने से ही इंकार कर दिया। उसने मामले की जानकारी मुख्यमंत्री पोर्टल पर दे दी,ताकि लड़की पक्ष कोई मुकदमा न करे। मामला मुख्यमंत्री पोर्टल पर पहुंचा तो उसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच पंचायत कराई,जिसमें लड़के वाले शादी को तैयार नहीं हुए। बाद में लड़के वालों ने 2.20 लाख रुपये देकर इस पूरे मामले का निपटारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed