फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   धोखाधड़ी में फरार चल रहा पच्चीस हजार का इनामी गिरफ्तार

धोखाधड़ी में फरार चल रहा पच्चीस हजार का इनामी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी में फरार चल रहा पच्चीस हजार का इनामी गिरफ्तार
धमोरा (रामपुर)। धोखाधड़ी के मामले में काफी समय से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस द्वारा उसको भगोड़ा भी घोषित कर चुकी है। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने हाईवे पर घेराबंदी करके इसको गिरफ्तार कर लिया है। बरेली के थाना सुभाषनगर के रहने वाले रमाकांत शर्मा ने दो साल पहले शहजादनगर थाना क्षेत्र में दीप जन कल्याण समिति का प्रमाण पत्र देकर राजपूत जन समिति के एक केंद्र खोल रखा था। जिसमें 12 लोगों से 40 हजार रुपये के हिसाब से वसूल किए थे। इन लोगो को इस ट्रेनिंग सेंटर में आने वाली युवतियों को कढाई सिलाई के बारे में जानकारी देने की बात कही थी। इसके लिए इन लोगों को इन लोगों को पांच हजार रुपये देने बताया था लेकिन रमाकांत और बेटा रोहित दोनों लोग 12 लोगों के पैसे लेकर फरार हो गए थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद लोगों के होश उड़ गए थे।पीड़ितों की ओर से तहरीर के आधार पर शहजादनगर थाने में पुलिस पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जब यह लोग फरार चल रहे थे। लेकिन पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था लेकिन रमकांत पुलिस को चकमा दे रहा था। बाद में अधिकारियों ने इस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। बाद में कुछ समय के बाद भगोड़ा घोषित कर दिया था। सोमवार दोपहर को सूचना मिलने पर एसटीएफ ने हाईवेे से रमकांत को गिरफ्तार करने के बाद शहजादनगर पुलिस के हवाले कर दिया। शहजादनगर प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसपर 25 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed