{"_id":"5c72f38cbdec22736934cbe6","slug":"121551037324-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के बंद पड़े घर से बीस लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के बंद पड़े घर से बीस लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। अहमदनगर जागीर की प्रधान सायमा बी के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के साईं विहार स्थित बंद पड़े मकान से चोरों ने लगभग 20 लाख रुपये का माल उड़ा लिया है। प्रधान के पति सहादत की 20 फरवरी को गांव में ही हुए खूनी संघर्ष में हत्या कर दी गई थी। प्रधान का पूरा परिवार गांव गया हुआ था और घर में ताले पड़े हुए थे। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।
अहमदनगर जागीर की प्रधान सायमा का एक आवास सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ज्वालानगर के साईं विहार में भी है। इस मकान में उनके देवर रिफाकत भी परिवार के साथ रहते हैं। 20 फरवरी को प्रधान के पति की गांव में ही हुए विवाद में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद परिवार के सभी लोग अहमदनगर जागीर चले गए थे। शनिवार को प्रधानपति का तीजा था, जिसमें सभी लोग शामिल होने चले गए और घर में ताला लगा हुआ था। शनिवार रात चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बना लिया। चोरों ने ताले तोड़ कर नकदी, जेवर समेत अन्य कीमती सामान समेट ले गए, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने रविवार को जब घर का ताला टूटा हुआ देखा तो प्रधान को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग साईं विहार स्थित घर पर पहुंचे। घर की हालत देखकर सभी दंग गए। चोरों ने पूरा घर खंगाल दिया था। चोरों ने सभी अलमारियों को तोड़ दिया था, बक्सों के ताले भी टूटे हुए थे। अलमारी और बक्से में रखे कपड़े अस्त-वयस्त पड़े हुए थे। उनके अंदर रखी नकदी और जेवर गायब थे। परिवार के लोगों की माने तो चोरों ने जेवर नकदी सहित 20 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने मौका मुआयना भी किया। वहीं पुलिस का कहना है कि कितना सामान चोरी हुआ उसके बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है। क्योंकि पति की मौत के बाद महिला प्रधान इद्दत पर बैठी हैं। सिविल लाइंस कोतवाल राधेश्याम ने बताया कि प्रधान के बंद पड़े घर से चोरी की जानकारी मिली है। इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।