फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   युवती के अपहरण में एक और युवक गया जेल

युवती के अपहरण में एक और युवक गया जेल

Sat, 24 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
युवती के अपहरण में एक और युवक गया  जेल
रामपुर। युवती के अपहरण के चर्चित मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस आरोपी का नाम पुलिस की विवेचना में सामने आया है। साथ ही इस मामले में प्रयोग हुई कार को भी पुलिस ने बरेली गेट से बरामद कर लिया। लेकिन पुलिस युवती को बरामद नही कर सकी है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के हमाम वाली गली निवासी राहिल ने कुछ समय पहले गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जहां आरोप लगाया था कि उसकी बहन पायल (21) का रिश्ता जहांगीर से कई साल पहले तय हुुआ था। किन्तु बाद में जहांगीर ने अपनी शादी रामनगर में तय कर ली थी।
विज्ञापन

इसके बाद भी जहांगीर और पायल दोनों फोन पर बाते करते रहते थे। बाद में मामले की जानकारी होने पर युवती ने किसी ओर जगह शादी तय करने की बात से नाराज हो गई थी। एक नवंबर को पायल अपनी सहेली के घर जाने की बात कहकर चली गई थी। लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं आई,तो परिवार के लोगों ने उसे काफी तलाश किया था। लेकिन पता नही चल सका था। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दस दिन के बाद जहांगीर और इमरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस मामले में एक आरोपी इमरोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन उसके बाद भी पुलिस युवती को बरामद नहीं कर सकी थी।

उसी के चलते परिवार के लोग युवती की बरामदी को लेकर गुरुवार को एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए थे। शुक्रवार को इस मामले की विवचेना कर रहे नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि जांच में सागर का नाम भी शामिल आया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed