फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   संदिग्ध अवस्था में गुम हुई विवाहिता

संदिग्ध अवस्था में गुम हुई विवाहिता

Thu, 18 Oct 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था  में गुम हुई विवाहिता
पटवाई। बाजार में आई एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में गुम हो गई। काफी तलाश के बाद नहीं मिलने पर पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के गांव भवंरका निवासी सुनील की पत्नी बबीता पिछले आठ अक्टूबर को पटवाई के बाजार में आई थी। शाम होने के बाद जब बबीता घर नहीं पहुंची तब पति ने आसपास के क्षेत्र और रिश्तेदारी में पत्नी की तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश करने के बाद जब पत्नी नहीं मिली तब पति सुनील ने बुधवार को पटवाई थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं बबीता की मां भूरी देवी ने एसपी से मुलाकात कर ससुरालियों पर अपनी बेटी को गायब कर देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटी के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करते थे। उन्होंने अपनी बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed