{"_id":"5c1befc3bdec2256d4375850","slug":"11545334723-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के विवाद में युवक के चाकू मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। उधार के रुपये मांगने पर आरोपी लोगों ने युवक पर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। इसके बाद अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना के बाद पुलिस को आता देखकर आरोपी लोग वहां से फरार हो गए। बाद में इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला घेर मर्दान खां निवासी तोफीक ने पास के ही रहने वाले एक युवक को कारोबार के लिए रुपये उधार दिए थे। उसके बाद से पीड़ित लगातार उन लोगों से अपने रुपयेे मांगा रहा था लेकिन वह लोग उसको रुपये नही दे रहे थे। गुरुवार दोपहर को वह अपने रुपये लेने उन लोगों के पास फिर से पहुंच गया।जहां उन लोगों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर उस पर चाकू से हमलाकर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी लोग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घेर मर्दान खां में बवाल की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।