फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   साप्ताहिक बाजार में फड़ लगाने को लेकर सब्जी विक्रेता भिड़े

साप्ताहिक बाजार में फड़ लगाने को लेकर सब्जी विक्रेता भिड़े

Sun, 02 Dec 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
साप्ताहिक बाजार में फड़ लगाने को लेकर सब्जी विक्रेता भिड़े
मसवासी। बिजारखाता के साप्ताहिक बाजार में फड़ लगाने को लेकर सब्जी विक्रेताओं में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक सब्जी विक्रेता के सिर में चोट लगने से घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में स्वार सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बिजारखाता में प्रत्येक शनिवार को पैठ लगती है। बाजार में फड़ लगाने को लेकर दुकानदारों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मझरा खुशहालपुर निवासी ने पड़ोसी फड़ विक्रेता के साथ हाथापाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने पर धक्का मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान फड़ वाले ने अपने परिवार को फोन कर अपने पिता सहित अन्य युवक को मौके पर बुला लिया। फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सब्जी विक्रेता ने पड़ोसी सब्जी विक्रेता बिजारखाता निवासी के सिर में बाट मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। उसे स्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सब्जी विक्रेता की ओर से पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed