{"_id":"599daaa04f1c1be77c8b4714","slug":"111503505056-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतलुज में गिरी वैन, बच्ची की मौत, मां लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सतलुज में गिरी वैन, बच्ची की मौत, मां लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के किन्नौर जिले के पूह खंड के तहत स्पीलो के साथ एनएच पांच पर कांगकानी के पास एक वैन दुर्घटनाग्रस्त होकर सतलुज नदी में जा गिरी। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो लोग लापता हैं। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। उनका रिकांगपिओ और रामपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना पूह से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर वैन एचपी 27 ए 1386 कानम से रिकांगपिओ की ओर जा रही थी। इस दौरान कांगकानी के पास अचानक चालक के नियंत्रण खोने से वैन सड़क से करीब 200 फीट नीचे सतलुज नदी में जा गिरी। हादसे के दौरान जीप में छह लोग सवार थे।
विज्ञापन
हादसे में राम कृष्ण (48) निवासी गांव कानम किन्नौर, धर्म देवी (22) निवासी गांव कानम किन्नौर का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। नदी के तेज बहाव में दोनों लापता हो गए। इसके अलावा प्रिंसी (1) निवासी कानम को पीएचसी स्पीलो में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जबकि विद्या सागर सागर (25), छैरिंग वांगचूक (20) और विराट नेगी (3) घायल हो गए, जिन्हें स्पीलो में प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ रेफर किया गया है। विद्या सागर और विराट नेगी को रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही डीएसपी किन्नौर चंद्रपाल सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि एक छोटी बच्ची की मौत हो गई और दो अन्य लापता हैं। तीन लोगों का रिकांगपिओ और रामपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसपी किन्नौर गुरदेव शर्मा ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस, स्थानीय लोग और आईटीबीपी के जवान लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।