{"_id":"597b65474f1c1ba87d8b460c","slug":"111501259079-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिथल में नग्न हालत में मिला व्यक्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिथल में नग्न हालत में मिला व्यक्ति
Updated Fri, 28 Jul 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
पुलिस थाना क्षेत्र कुमारसैन के अंतर्गत बिथल के पास वीरवार देर रात एक व्यक्ति नग्न अवस्था में पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए रामपुर लाया गया। उसे रामपुर से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।
आईजीएमसी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 35 से 40 के बीच है। उसे पहचान के लिए आईजीएमसी रखा गया है। पुलिस थाना प्रभारी कुमारसैन संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर बिथल में मिले व्यक्ति को पुलिस ने उपचार के लिए आईजीएमसी भेजा, जहां उसकी मौत हो गई। व्यक्ति बिहार या यूपी का लगता है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।