{"_id":"59612e3d4f1c1b57738b4646","slug":"111499541053-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध की डेरी के ताले तोड़कर बीस हजार की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध की डेरी के ताले तोड़कर बीस हजार की चोरी
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेयरी में चोरी, गु्स्साए व्यापारियों ने कोतवाली घेरी
रामपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में चोर दूध की डेयरी के ताले तोड़कर वहां से बीस हजार का माल समेट कर ले गए। अगले दिन आने पर मामले की जानकारी हुई। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी। गुस्साए व्यापारियों ने थाने का घेराव भी किया। पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
क्षेत्र में आए दिन लूट व चोरी की वारदाते हो रही है। पुलिस इनको रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। इसी क्रम में गंज थाना क्षेत्र के घेर सैफुद्दीन निवासी सुफयान की कोतवाली के नसरुला खां बाजार में दूध की डेरी है। रोजाना की तरह व शुुक्रवार रात को वह दुकान को बंद करके घर चला गया था। आधी रात के बाद चोर उसकी दुकान का शटर उठाकर उसके गल्ले से बीस हजार रुपये ले गए। अगले दिन मामले की जानकारी हुई। चोरी की सूचना के बाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उसके बाद मौका मुआयना करने के बाद वहां से सीधे कोतवाली पहुंच गए। जहां घेराव करके हंगामा किया। इस मौके पर बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी ने कहा कि आए दिन चोरी व लूट की वारदातें हो रही है लेकिन पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी हैँ। जिससे व्यापारियों में काफी रोष है। इस मौके पर शाहिद शम्सी, शुुऐब, बिलाल , इमरान, वाजिद अली, सुफयान, इसहाक हारिश, सुनील अग्रवाल, मोहन अरोड़ा, सतपाल व मीडिया प्रभारी प्रवीण गुर्जर मौजूद रहे।