फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   फर्जी दस्तावेजों के सहारे फौज में नौकरी पाने वाला युवक गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के सहारे फौज में नौकरी पाने वाला युवक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेजों के सहारे  फौज में नौकरी  पाने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
रामपुर। फर्जी दस्तावेजों के सहारे फौजी में नौकरी पाने वाले युवक को पटवाई पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में दो आरोपी पहले से ही जेल में है।

बुलंदशहर के थाना देहात के मैसानी निवासी मुनेंद्र के बेटे अनिल ने दो साल पहले पटवाई थाना क्षेत्र के गांव ढोलसर के फर्जी पते के सहारे नौकरी पा ली थी। ट्रेनिंग के दौरान उसका पटवाई थाने में कागजों का सत्यापन होने आया था। इसके बाद पुलिस उस गांव में पहुंच गई थी लेकिन इस नाम का कोई युवक नहीं मिला था। इस दौरान दो लोग उसकी सिफारिश में आए थे। पुलिस ने उन दोनों पर शक होने पर जब सख्ती से पूछताछ की,तो सारा मामला प्रकाश में आ गया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस फर्जी मामले में पुलिस ने मनोज कुमार और कुलदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अनिल करीब डेढ़ साल से फरार चल रहा था। शुक्रवार की रात को पुलिस ने उसको भी गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल चला गया। बचे आरोपी को पुुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed