फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सेवानिवृत सीओ आले हसन ने कोर्ट में किया सरेंडर

सेवानिवृत सीओ आले हसन ने कोर्ट में किया सरेंडर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत सीओ आले हसन ने कोर्ट में किया सरेंडर
रामपुर। गैर जमानती वारंट होने के बाद सेवानिवृत्त सीओ आले हसन ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह लगभग पांच घंटे तक न्यायिक अभिरक्षा में रहे। कोर्ट ने उनको 25 अप्रैल तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है।
विज्ञापन

आले हसन सहित अन्य कई अधिकारियों के खिलाफ ताशका का मझरा निवासी प्रीतम सिंह ने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। उनका आरोप है कि 13 साल पहले सपा सरकार में उत्तर प्रदेश सीवरेज ट्रीटमेंट प्लाट के लिए उनकी दस एकड़ जमीन को अधिग्रहित कर लिया था। जिसके बाद वह हाईकोर्ट चले गए थे और उनको वहां से स्टे मिल गया था। आरोप है कि सिविल लाइंस कोतवाली में तैनात तत्कलीन इंस्पेक्टर आले हसन प्रीतम सिंह और उनके भाइयों को थाने ले आए थे। स्टे वापस लेने के लिए प्रीतम सिंह और उनके भाइयों के साथ मारपीट की थी। यह मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा था। बाद में पीड़ित ने इस मामले में कोर्ट में परिवाद दर्ज किया था। परिवाद में जिन लोगों का नाम शामिल था उसमें कई लोग कोर्ट में अपना पक्ष रख चुके थे। लेकिन आले हसन कोर्ट नहीं गए थे। इस मामले में सीजीएम कोर्ट से आले हसन को दो दिन पहले गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। जहां गुरुवार दोपहर को आले हसन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। प्रीतम सिंह के वकील फजले रसूल ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे आले हसन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उनको 25 अप्रैल तक के लिए अंतरिम जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed