फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   रेत से भरे डंपर ने बालिका को कुचला,मौत

रेत से भरे डंपर ने बालिका को कुचला,मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
रेत से भरे डंपर ने बालिका को कुचला,मौत

विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। तेज गति से आ रहे अवैध खनन से भरे डंपर ने बालिका को टक्कर मार कर कुचल दिया। बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।ग्रामीणों ने पीछा कर डंपर और चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल उग्र भीड़ से चालक को बचाया ओर हिरासत में ले थाना अजीमनगर ले गई। बालिका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। बालिका की मौत से घर मे कोहराम मचा है।

तहसील क्षेत्र के थाना अजीमनगर के गांव हरदासपुर कोठरा निवासी सुक्खन की 12 साल की बेटी बबीता जो गांव के ही प्राथमिक विद्यालय की कक्षा तीन की छात्रा थी। मंगलवार की दोपहर वह गांव में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी ।इस दौरान गांव से तेज रफ्तार से गुजर रहे अवैध खनन से लदे डंपर ने बालिका को अपनी चपेट में ले लिया ।वाहन के अगले टायर में आ जाने से बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पीछा कर डंपर और चालक को पकड़ लिया और चालक की जमकर जूते चप्पलों से धुनाई शुरू कर दी। हादसे की सूचना जैसे ही थाना अजीमनगर पुलिस को लगी ।वह मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के चंगुल से बामुश्किल चालक उत्तराखंड के गदरपुर निवासी तुफैल अहमद को बचा उसे हिरासत में लेकर थाना अजीमनगर ले गई।मौके पर पहुंचे परिजन ने जैसे ही बालिका के शव को देखा तो चीख पुकार मच गईं। पुलिस ने बालिका के शव का पंचनामा भर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया ।ओर खनन से डंपर को कब्जे में ले लिया। मृतक बालिका की मां दुनिया का रोते रोते बुरा हाल था ।कुछ दिन पूर्व ही उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी, व कुछ माह पूर्व उसके बेटे की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed