फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   रोडवेज बस से लावारिस हालात तीन कुंतल नकली मावा बरामद

रोडवेज बस से लावारिस हालात तीन कुंतल नकली मावा बरामद

Sun, 15 Oct 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस से लावारिस हालात तीन कुंतल नकली मावा बरामद
रोडवेज बस से लावारिस हालात तीन क्विंटल नकली मावा बरामद
विज्ञापन

रामपुर। मुरादाबाद से बरेली जा रही रोडवेज बस में लावारिस हालत में तीन क्विंटल नकली मावे को फूड विभाग की टीम ने पकड़ लिया। टीम ने इस मावे के बारे में जानकारी ली तो इसका कोई दावेदार नहीं मिल सका,जिसके बाद फूड विनभाग ने मावे को बरामद करते हुए उसके सैंपल भर लिए। दूसरी ओर टांडा क्षेत्र में भी छापेमारी कर टीम ने सात नमूने भर लिए। इस कार्रवाई से खलबली मच गई है।

फूड विभाग के अभिहित अधिकारी चमन लाल को फोन पर किसी ने सूचना दी कि रोडवेज बस में बड़ी मात्रा में नकली मावा जा रहा है। इस सूचना के आधार पर अभिहित अधिकारी ने टीम के साथ सुबह करीब छह बजे सिविल लाइंस थाने के पास रोडवेज बसों की चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच रोडवेज की एक बस में छह बोरों में रखा गया मावा बरामद हो गया। टीम ने मावे के मालिक के बारे में जानकारी ली, लेकिन ड्राइवर से लेकर कंडक्टर और यात्रियों ने मावे के बारे में जानकारी नहीं दी, जिस पर टीम ने मावे को नीचे उतार लिया। इसके बाद मावे का सैंपल भी भरा गया। टीम ने तीन कुंतल मावे को फिलहाल जब्त कर लिया। दूसरी ओर फूड विभाग की टीम ने टांडा क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान दूध की एक डेयरी से दूध के नमूने भरे गए। इसी तरह मिठाई के भी सैंपल भरे गए। अभिहित अधिकारी ने बताया कि दिन भर में सात नमूने भरे गए हैं। इस अभियान से खलबली मची रही। टीम में विजेंद्र सिंह समेत अन्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed